फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोडी गुलाबपुरा में बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 23 Aug 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक युवक खिल्लियां पंचायत के नगल ढक्का का रहने वाला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ पंजेहरा मार्ग पर सोडी गुलाबपुरा गांव में बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ के तहत गांव सोडी गुलाबपुरा के पास एक बाइक बस से टकरा गई। आमने सामने की हुई इस टक्कर में नालागढ़ के खिल्लियां पंचायत के नगल ढक्का गांव का सर्वजीत सिंह (23) पुत्र उजागर सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें