फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए हिपा ने 26 तक मांगे लोगों से सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में आमजन के बहुमूल्य विचार एवं सुझाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आमजन के सुझावों को सम्मिलित कर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला ने 26 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए संस्थान ने समृद्ध हिमाचल-2045 शीर्षक के साथ एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की है। कहा कि 17 प्रश्नों की इस प्रश्नावली के माध्यम से हिमाचल के नागरिकों, विभिन्न संस्थानों और हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और नवाचार आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रश्नावली में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट हिमाचल.एनआईसी.इन/समृद्धहिमाचल पर लॉगइन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संस्थान ने एक वेब लिंक https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6 और क्यूआर कोड भी जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें