फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिंदी नाटक युद्ध से बुद्ध का मंचन, खूब बजी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में टीक हाउस शो आत्ममंथन, आत्म निरीक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रचनात्मकता, प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को विद्यार्थियों ने दर्शाया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाें से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिंदी नाटक युद्ध से बुद्ध तक था। इसमें युद्ध और हिंसा से अहिंसा के दर्शन तक मानवता की यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। शक्तिशाली संवाद और भावपूर्ण अभिनय से चिह्नित प्रदर्शन ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। इस दौरान शांत और शक्तिशाली स्वर स्थापित किया गया और एकरूपता दिखाई गई। कार्यक्रम का समापन स्कूल गीत के भावपूर्ण गायन के साथ हुआ। इसमेें छात्रों को प्रेरणा और गर्व के एक स्वर में एकजुट कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें