फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की कॉलेज में शुरू होंगी हिंदी व राजनीति विज्ञान की एमए कक्षाएं

Thu, 19 Sep 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय सायरोत्सव के समापन पर मुख्यातिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/अर्की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर राजकीय महाविद्यालय अर्की में हिंदी और राजनीति विज्ञान विषय में एमए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। अर्की क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालय के लिए औपचारिकताएं पूर्ण होते ही समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य स्तरीय सायर उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय सायरोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने बेबी शो और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि सायरोत्सव ग्रामीण पृष्ठ भूमि से जुड़ा है। इसके के माध्यम से प्राचीन संस्कृति, हस्तशिल्प एवं परंपराओं का संवर्द्धन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से राजकीय महाविद्यालय अर्की में हिंदी और राजनीति विज्ञान में एमए आरंभ करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, कुसुम्पटी के पूर्व विधायक सोहन लाल, सीपीएस संजय अवस्थी की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें