फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमुडा कॉलोनी मंधाला सड़क एक साल से बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष बारिश में आधी सड़क बहने के बाद भी नहीं हुआ सुधार कार्य
विज्ञापन

350 से अधिक प्लॉट धारकों और फ्लैट निवासियों की बढ़ी परेशानी
कटाव जारी रहने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। हिमुडा कॉलोनी मंधाला को ट्रक यूनियन की ओर से जोड़ने वाली सड़क एक साल के बाद भी बदहाल है। यहां पर दुर्घटना होने के खतरा बना हुआ है। जामुन के पेड़ के समीप यह सड़क पिछली बरसात में नाले में पानी आने से टूट गई थी लेकिन दूसरी बरसात आने वाली है और अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है।
यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ दूसरी ओर से निजी जमीन के संचालक ने पक्का डंगा दे दिया है। इससे इस बरसात में और पानी आने की उम्मीद है। पिछले वर्ष जुलाई में तेज बारिश के दौरान नाले में पानी आने से हिमुडा कॉलोनी मंधाला को जोड़ने वाली सड़क आधी टूट गई थी। जिसे इतना लंबा समय बीतने के बाद भी ठीक नहीं किया गया है। हिमुडा का कहना है कि यह प्राकृतिक आपदा के दौरान टूटी है। अभी तक न तो हिमुडा ने इसे ठीक किया है और न ही उपायुक्त की ओर से कोई फंड आया है। लगातार कटाव होने ट्रक यूनियन के समीप यह सड़क लगातार टूट रही है।
विज्ञापन

हिमुडा टाउनशिप के पूर्व प्रधान हरिचंद चौधरी, राजेश ठाकुर, मनीष शर्मा, पवन चंदेल ने बताया कि हिमुडा कॉलोनी मंधाला में 350 प्लॉट धारक अपने मकान बना कर रह रहे हैं। इतने ही फ्लैट धारक भी यहां पर किराए पर रहते हैं। यह कॉलोनी दोनों ओर से सड़क सुविधा है। पिछले वर्ष ट्रक यूनियन की ओर से बरसाती नाले के पानी से जामुन के पेड़ के समीप आधी सड़क टूट गई थी। अभी तक न तो उसका एस्टीमेट तैयार हुआ है। इससे यह सड़क ठीक नहीं हो पाई है। हिमुडा ने सड़क को पक्का करने का काम कर रही है। डंगा टूटने से नाली नहीं बन पाई है। जिससे सड़क पर पानी आने से खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

हिमुडा के सहायक अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि यह सड़क प्राकृतिक आपदा के दौरान खराब हुई है। इसके लिए उपायुक्त को फंड मुहैया कराने के लिए लिखा गया था। जैसे ही फंड का प्रावधान होगा इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें