फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस की सेवाएं एक नवंबर से बहाल

Sun, 01 Nov 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सात कोचों के साथ चलेगी ट्रेन, ब्रिज नंबर-57 के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से बंद थी सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस की सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रेन संख्या 52455 और 52456 का संचालन शिमला और धर्मपुर के बीच शुरू करने की मंजूरी दी है। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार ट्रेन संख्या 52456 एक नवंबर और ट्रेन संख्या 52455 दो नवंबर से संचालित होगी।
अंबाला मंडल कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 52456 एक नवंबर को शाम 6:40 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 52455 दो नवंबर से धर्मपुर से शिमला के बीच चलेगी। ट्रेन का संचालन सात कोचों के साथ किया जाएगा। इनमें चार सीजेड, दो एफसीजेड और एक जीएसआर-1 कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कालका-शिमला रेललाइन पर टकसाल और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर-57 के पास मिट्टी बहने से रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ था। इसके चलते हिमालयन क्वीन का संचालन 31 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया था। अब रेलवे की मंजूरी के बाद शिमला और धर्मपुर के बीच इसकी सेवाएं आंशिक रूप से बहाल की गई हैं।
विज्ञापन

हिमालयन क्वीन की सेवाएं आंशिक रूप से बहाल होने से शिमला और धर्मपुर के बीच रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही पर्यटकों को भी कालका-शिमला के खूबसूरत हेरिटेज रेलमार्ग पर सफर करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें