फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रेलवे ट्रैक पर चार घंटा देरी से चली अप हिमालयन क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर रविवार को अप हिमालयन क्वीन चार घंटे की देरी से चली। इसके चलते सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

वहीं यात्री कई घंटे तक स्टेशन पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। करीब चार घंटे बाद यात्रियों को ट्रेन मिली। अन्य ट्रेनें भी देरी से चली हैं। हालांकि कालका स्टेशन पर दिल्ली सेे आने वाली ट्रेनें धुंध के चलते छह से सात घंटे देरी से पहुंची।
गौर रहे कि बारिश के बाद फिर बाहरी राज्यों में काफी धुंध रहती है। इसका असर परिवहन के साधनों पर पड़ रहा है। धुंध के कारण जहां बसें देरी से पहुंच रही हैं, वहीं ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। रविवार को भी दिल्ली से कालका आने वाली कालका मेल 10 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि इसके बाद दोपहर 12:00 बजे कालका पहुंचने वाली शताब्दी भी शाम 04:00 बजे पहुंची।
विज्ञापन

कालका से शिमला की ओर हिमालयन क्वीन 42455 को रवाना किया गया। यह ट्रेन रात 09:30 बजे शिमला पहुंची। कुछ ट्रेनों के दिल्ली से लेट होने की सूचना के बाद कालका से शिमला की लिंक ट्रेनों को सही समय पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें