सोलन में नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट कर 85 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, शिमला में मिले एक व्यक्ति ने उसे नेपाल जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाने के बहाने सोलन में उतारा और मोहन पार्क तक ले गया, जहां तीन अन्य लोग मौजूद थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोलन में नेपाली मूल के एक व्यक्ति से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
नेपाल लौटने के लिए निकला था पीड़ित
पीड़ित के अनुसार, वह ननखड़ी में रहता है और सेब सीजन समाप्त होने के बाद नेपाल लौट रहा था। इसी दौरान शिमला में उसे नेपाली मूल का एक व्यक्ति मिला। दोनों सोलन तक साथ आए। पीड़ित का आरोप है कि सोलन से नेपाल तक गाड़ी में जाने की व्यवस्था करवाने के बहाने उसे सोलन में उतार लिया गया।
मोहन पार्क के पास की मारपीट और लूट
शिकायत के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति उसे पैदल मोहन पार्क तक ले गया, जहां पहले से तीन अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की और 85 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें तलाशा जा सके।