रात को बाइक पर आए दो युवकों ने महिला की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। आरोपियों ने महिला को डरा-धमकाकर 3,000 रुपये नकद, दो किलो तांबा-पीतल और मोबाइल फोन लूट लिया। पति के घर पहुंचने पर महिला ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत बद्दी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाया और एक आरोपी 23 वर्षीय साहिल निवासी फौजी कॉलोनी मानपुरा को दबोच लिया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।