फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब में गुस्सा, दो स्टेट हाईवे ढाई घंटे तक किए जाम; दी ये चेतावनी

Mon, 30 Mar 2026 05:00 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।

सार

रविवार को विभिन्न संगठनों के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने भरतगढ़-नालागढ़ को जोड़ने वाले दो अहम स्टेट हाईवे पंजेहरा रोड और दभोटा रोड को करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पंचायत मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ रोष जताया और चेतावनी दी कि अगर सरकार ने टैक्स कम नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
भरतगढ़-पंजेहरा रोड पर चक्का जाम के दौरान नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार की ओर से लागू किए जा रहे स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को बारिश के बीच विभिन्न संगठनों के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने भरतगढ़-नालागढ़ को जोड़ने वाले दो अहम स्टेट हाईवे पंजेहरा रोड और दभोटा रोड को करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि 31 मार्च आधी रात के बाद किसी भी समय पंजाब-हिमाचल के सभी एंट्री पॉइंट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कीरतपुर साहिब-मनाली नेशनल हाईवे, घनौली-भरतगढ़ मार्ग समेत रूपनगर जिले के 11 और पूरे पंजाब के 33 एंट्री पॉइंट बंद करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा, कीर्ति किसान मोर्चा के प्रधान हरप्रीत सिंह भट्टो, बीकेयू बहिराम के अवतार सिंह, करनवीर सिंह सोनू, प्रिंस बढल, एडवोकेट विशाल सैनी, जवाहर सिंह मल्ली, रिंकू कुमार, परगट सिंह घनौली, बलवीर सिंह मुन्ने, प्रीतम सिंह रायपुर, लछमन सिंह खेड़ी, सूबेदार रोशन लाल, नीरज राणा के नेतृत्व में उतरे लोगों ने यह जाम लगाया। भारी बारिश में भी लोग सड़कों पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पंचायत मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ रोष जताया और चेतावनी दी कि अगर सरकार ने टैक्स कम नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने स्पष्ट किया कि अब किसी समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। हिमाचल सरकार को यह टोल नाके तुरंत हटाने होंगे, नहीं तो लंबे समय तक चक्का जाम जारी रहेगा। साथ ही पंजाब सरकार से भी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। यह मामला विधानसभा में हल नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्रशासन ने लिया मांगपत्र, जाम खुलवाने में लग गए चार घंटे
करीब ढाई घंटे बाद तहसीलदार श्री आनंदपुर साहिब संदीप कुमार और थाना प्रभारी जतिन कपूर की अगुवाई में प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से मांगपत्र लिया और उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। हालांकि, जाम खोल दिया गया, लेकिन यातायात पूरी तरह बहाल होने में करीब चार घंटे लग गए। इस दौरान भरतगढ़ और आसपास के गांवों के लोगों ने भी सहयोग दिया। स्थानीय निवासियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से संभाला, जिससे प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। पठानकोट टैक्सी यूनियन के जिला प्रधान रिंकू कुमार ने एलान किया कि 1 अप्रैल को पठानकोट-डलहौजी और चंबा-धर्मशाला रूट को भी पूरी तरह ब्लॉक किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें