फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमाचल जूनियर बैडमिंटन लीग का मेगा फाइनल 7 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली के विधायक करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के राजा वीरभद्र खेल परिसर में 7 जून को हिमाचल जूनियर बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता के मेगा फाइनल होगा। इसका कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी शुभारंभ करेंगे। समापन समारोह में अतिरिक्त जिला उपायुक्त राहुल जैन मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के चीफ पैटर्न रमेश चौहान और बीके जोशी ने बताया कि फाइनल मुकाबलों के लिए एंट्री 5 जून को शाम 5:00 बजे तक ही स्वीकार की जाएगी। 7 जून को सुबह 8:30 बजे से बैडमिंटन के मुकाबले होंगे। इस फाइनल मुकाबले में भाग लेने के लिए प्रति खिलाड़ी 500 रुपये एंट्री फीस रखी है। छह महीनों से चल रही मासिक लीग में खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जा रहे थे। सभी खिलाड़ियों के संचित अंकों के आधार पर ही 7 जून को मेगा प्रतियोगिता में अंतिम विजेताओं की घोषणा की जाएगी। शीर्ष स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें