फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठोडो मैदान में हिमाचल उत्सव का आगाज

विज्ञापन
सोलन के ठोडो मैदान में हिमाचल उत्सव के शुभारंभ पर पूजा अर्चना करते हुए। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से करवाया जा रहा कार्यक्रम, 21 को होगा समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 21वें हिमाचल उत्सव का ठोडो मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ हुआ। इस उत्सव का आयोजन डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से किया जा रहा है। रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रसिद्ध पुजारी गणेश पंडित की अगुवाई में ब्राह्मणों ने ओजस्वी वेद मंत्रों के उच्चारण के कर उत्सव का शुभारंभ किया। उत्सव की पहली सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस उत्सव में ठोडो मैदान में स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉलों में खाने-पीने की वस्तुओं के साथ कपड़े व अन्य चीजें भी प्रदर्शित की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शाम 4:00 बजे से हुआ। इसमें विभिन्न संस्थानों के बच्चों ने नृत्य व संगीत प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। हिमाचल उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों व पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हिमाचल उत्सव का समापन 21 सितंबर को होगा। इस मौके प युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और संस्थापक महासचिव कीर्ति कौशल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें