फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमाचल-हरियाणा पुलिस ने मिलाया हाथ, अपराधियों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
परवाणू में सीमा सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते पुलिस अधिकारी। स्रोत: पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
परवाणू में अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक में नशा तस्करी और भगोड़ों पर शिकंजा कसने की बनी संयुक्त रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन) । हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर कानून व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए शनिवार को पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय परवाणू में एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पनप रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साझा रणनीति तैयार की। बैठक में परवाणू और धर्मपुर के अलावा हरियाणा के कालका व पिंजौर थाना के प्रभारियों सहित यातायात पुलिस के अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक का मुख्य एजेंडा सीमाओं पर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना और विभिन्न थाना क्षेत्रों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। पुलिस अधिकारियों ने नशा तस्करी, अवैध शराब की आवाजाही और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए संयुक्त नाकाबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाने पर सहमति जताई। साथ ही, आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराधियों और भगोड़ों का साटा साझा करने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन

कोट
सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त कार्य योजना तैयार की गई है। अपराधियों और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध अब दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर त्वरित कार्रवाई करेगी। ऐसी समन्वय बैठकें भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

-अनिल शर्मा, डीएसपी,परवाणू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें