फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध खनन के खिलाफ सड़क पर उतरी हिम परिवेश संस्था, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
नालागढ़  के हिम  परिवेश संस्था के पदाधिकारी नालागढ़ में रोष रैली निकालते हुए- संवाद।
विज्ञापन
नालागढ़ में किया प्रदर्शन, रोष रैली निकाल तहसीदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) क्षेत्र की खड्डों में हो रहे अनियंत्रित और अवैध खनन के खिलाफ शुक्रवार को जन आक्रोश फूट पड़ा। हिम परिवेश संस्था और हंडूर पर्यावरण मित्र संस्था ने नालागढ़ में विशाल रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खनन विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर और महासचिव बाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में लोग पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में एकत्रित हुए। यहां से एक रोष जुलूस निकाला गया, जो नालागढ़ बाजार से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। लोगों ने का आरोप है कि लीज की आड़ में निर्धारित सीमा से कहीं अधिक खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंच रही है। संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर और हंडूर संस्था के अध्यक्ष मोहन लाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुंडलू खड्ड में अवैज्ञानिक खनन के कारण 40 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि और कई आवासीय मकान नष्ट हो चुके हैं। पर्वतीय ढलानों के कमजोर होने से भू-कटाव का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों के घर ढहने की कगार पर हैं। नदियों और खड्डों का प्राकृतिक स्वरूप पूरी तरह बिगड़ चुका है। एसडीएम की अनुपस्थिति में संस्था के पदाधिकारियों ने तहसीलदार हुसन चंद को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मोहन लाल, भूपेंद्र सिंह, हेतराम, राम चंद, हरदीप सिंह, जगजीत सिंह, साध राम, नराता राम और गुरदयाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

पेयजल संकट और अनशन की चेतावनी
अधिवक्ता नरेश घई ने कहा कि अवैध खनन के कारण क्षेत्र में जलस्तर गिर गया है और गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। इस दौरान मलहेणी पंचायत के पूर्व प्रधान बग्गा राम ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन पर तुरंत रोक न लगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले लीज धारकों पर कड़ी कार्रवाई न हुई, तो वह आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें