फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भराड़ीघाट में फोरलेन निर्माण से दरकी पहाड़, बाल-बाल बची बस

विज्ञापन
भराड़ीघाट के क्यारड़ क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा गिरने के दौरान का वायरल वीडियो। (सोशल मीडिया)
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सतर्क रहने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। भराड़ीघाट स्थित क्यारड़ क्षेत्र में बुधवार को फोरलेन निर्माण के दौरान पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक दरक गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही किसी वाहन को नुकसान पहुंचा।
वायरल वीडियो में लोग पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे को देखकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देते और सड़क पर खड़ी मशीनों को हटाने के लिए आवाज लगाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय एक निजी बस भी उसी स्थान से गुजर रही थी। चालक की सतर्कता से बस सुरक्षित निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी से पत्थर और मलबा कुछ देर तक गिरता रहा। हालांकि, सड़क पूरी तरह बंद नहीं हुई और वाहनों की आवाजाही सावधानी के साथ जारी रही। घटना की सूचना मिलते ही निर्माण कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात में फोरलेन निर्माण वाले क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। घटना का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें