फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट के समीप पेश आया हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर नगर पंचायत कंडाघाट के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा स्कूटी के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान 21 वर्षीय रमेश, पुत्र पूर्ण निवासी गांव दरागटू, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे कंडाघाट स्थित जलशक्ति विभाग कार्यालय से करीब 100 मीटर दूरी पर हुआ। बताया जा रहा है कि युवक तेज गति से स्कूटी चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद घायल युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें