दाड़लाघाट के कुंहर पंचायत के करूयूटी गांव में अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद देते युवा। संवाद
- फोटो : SOLAN
दाड़लाघाट (सोलन)। कुंहर पंचायत के करूयूटी गांव में अग्निकांड से पीड़ित परिवार की मदद के लिए स्थानीय युवाओं ने हाथ बढ़ाया है। युवाओं ने चंदा जुटा कर गरीब परिवार को जरूरत का सामान और पैसे दिए।
गौर हो कि कुछ दिन पहले करूयूटी गांव के रतीराम की गोशाला में आग लगी थी। इसमें मवेशी मारे गए थे। रिहायशी मकान को भी नुकसान पहुंचा था। चमत्कार युवक मंडल बुईला और पंबड के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मंडल के सदस्यों ने उन्हें रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाईं।
सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी युवक मंडल उनकी सहायता के लिए खड़ा है उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पंबड के सदस्य शुभम भारद्वाज, देवेंद्र कश्यप, जितेंद्र ठाकुर ने धनराशि एकत्र करके पीड़ित परिवार की सहायता की।