मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं की जांच करते डॉक्टर। स्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. विशाल, डॉ. पूजा नेहा की टीम ने सभी छात्राओं एवं स्टाफ के स्वास्थ्य जांच की। इसके अलावा महाविद्यालय की छात्राओं ने ओच्छघाट पंचायत में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधी जागरूकता अभियान चलाया। इसमें 50 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज की छात्राओं ने उच्च रक्तचाप मधुमेह कैंसर जैसी बीमारियों के रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक किया। इससे पहले कॉलेज की छात्राओं ने गड़ासर गांव की महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने छात्रों और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। कॉलेज के प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने छात्रों की सामाजिक कल्याण के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की।