फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन कॉलेज में विद्यार्थियों को दिए स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य, आहार व पोषण पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित, 100 छात्रों ने सीखीं स्वस्थ आदतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के रसायन विज्ञान विभाग के लावोजियर क्लब और एनएसएस इकाई की ओर से स्वास्थ्य, आहार एवं पोषण विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य वक्ता डॉ. अदिति गर्ग ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार और भोजन के सही समय के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यावहारिक सुझाव देते हुए बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए दैनिक जीवन में पोषण और जीवनशैली से जुड़ी आदतों को कैसे सुधारें। प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम में डॉ. योगेश जैन, डॉ. रमेश, डॉ. प्रियंका मुल्तानी सहित अन्य संकाय सदस्य और ट्रस्ट के सदस्य सूरज शानू मौजूद रहे। एनएसएस स्वयंसेवकों और रसायन विज्ञान विभाग के करीब 100 विद्यार्थियों ने इस सत्र में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें