सोलन। जिला सोलन के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत भरा रहा। जिला में केवल एक कोविड-19 पॉजिटिव केस पाया गया जबकि आज कुल 32 कोरोना मरीज ठीक हुए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि टू्रनॉट मशीन से किए गए टेस्ट में नालागढ़ से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है, जबकि आज कुल 32 लोगों ने कोरोना संक्रमण पर विजय पाई। इनमें से डीडीयू से 29, एक कुमारहट्टी से व दो अन्य मरीज शामिल हैं। जिला में अब तक कोविड के 310 एक्टिव केस हैं।