फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में एक्टिव केस ढूंढने का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल को संरोधन क्षेत्र में एक्टिव केस फाइडिंग अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि उपमंडल के संरोधन क्षेत्र में एक्टिव केस फाइडिंग अभियान के द्वितीय चरण को सुदृढ़ करने के लिए 100 और सरकारी कर्मियों को अभियान से जोड़ा गया है। द्वितीय चरण में संरोधन क्षेत्र में सभी व्यक्तियों से खांसी, बुखार, जुखाम जैसे लक्षणों की जानकारी प्राप्त की जाएगी। किसी भी व्यक्ति में इन लक्षणोें के पाए जाने पर उसके रक्त नमूनों की जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार उसे घर पर या संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि पूरे क्षेत्र में पूर्ण मैन टू मैन मार्किंग हो ताकि कोई भी जांच के दायरे से बाहर न रहे और कोरोना संक्रमण का कोई भी संभावित मामला छिपा न रह सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस कार्य के लिए टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि कोरोना संक्रमण को पूरी तरह रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें