मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांव में स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर व टीम। स्त्रोत:ग्रामीण
दाड़लाघाट में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ऑक्युपेशनल हेल्थ सेंटर, अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एंबुलेंस) सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा शुरू करने के बाद पहले दिन गांवों में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उन्हें दवाएं भी बांटीं गईं।
एंबुलेंस से बनोग, रठौह, ग्याना, घुमारो, मांगू, संघोई और कश्लोग गांवों में नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं दीं जाएंगी। बनोग और रठौह में महीने के पहले वीरवार, ग्याना और घुमारो में दूसरे बुधवार, मांगू और संघोई में तीसरे वीरवार तथा कश्लोग में चौथे बुधवार को एंबुलेंस सेवा पहुंचेगी। प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि यदि किसी कारणवश एंबुलेंस सेवा प्रभावित होती है तो उसे अगले दिन संचालित किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सेवा को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य परियोजना से जुड़ी सखी बहनों को गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने और सूचना देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन डॉ. भूवेश गुलेरिया किया जा रहा है।