फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईजीएमसी के बाद सोलन के अस्पतालों में आभा कार्ड से बनेगी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
-खास खबर-
विज्ञापन


कार्ड स्कैन करते ही आ जाएगा संबंधित मरीज का डाटामरीजों को साथ रखना होगा कार्ड, क्षेत्रीय अस्पताल में हो रहा ट्रायल
एंट्री होने पर चिकित्सक के पास चली जाएगी ऑनलाइन जानकारी
आदित्य सोफत
सोलन। प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों के बाद सोलन जिले के अस्पतालों में आभा कार्ड से अब पर्ची बनेगी। इसके लिए जिले के क्षेत्रीय अस्पताल समेत सीएचसी और अन्य अस्पतालों में ट्रायल शुरू हो गए हैं। जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में दोपहर बाद बनने वाली पर्ची आभा कार्ड से बनाई जा रही है। ट्रायल सफल होने पर अस्पताल में मरीजों को सुविधा का लाभ मिलेगा। इसी के साथ पर्ची काउंटर पर लंबी कतारों में मरीजों को नहीं लगना पड़ेगा। पहले चरण में कार्ड से पर्ची बनने के बाद डाटा चिकित्सक और लैब में डाटा ऑनलाइन पहुंच रहा है।
कार्ड स्कैन करते ही संबंधित मरीजों का डाटा सिस्टम पर आता है। इसके बाद एंट्री करने पर यह डाटा सीधे चिकित्सक और लैब में चला जाता है। वर्तमान में अभी क्षेत्रीय अस्पताल में पुराने सिस्टम की तरह पर्ची बनाकर मरीजों को दी जा रही है। आने वाले दिनों में जब सफलता मिल जाएगी तो मरीजों को अस्पताल में पर्ची नहीं बनानी पड़ेगी। वहीं, आगामी दिनों में पर्ची न बनाने पर दवाइयां भी मरीज एप के माध्यम से ले सकेंगे।
विज्ञापन

गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर क्षेत्र से मरीज उपचार के लिए अस्पताल आते हैं। प्रदेश के बड़े अस्पतालों में आभा आईडी से पर्ची सिस्टम के शुरू करने के बाद अब महकमे ने यहां पर मरीजों को इस माध्यम से सुविधा देने के लिए कहा है। इसके लिए अस्पताल की प्रत्येक ओपीडी में कंप्यूटर सिस्टम लगा दिए गए हैं और इंटरनेट की व्यवस्था भी कर दी गई है। इसी के साथ पूरे सर्वर को एक सीडैक एप्लीकेशन से जोड़ा गया है। इसमें मरीज की एंट्री के बाद आगामी प्रोसेस भी किया जा रहा है। हालांकि अभी प्रारंभिक चरण है। इसके चलते कई दिक्कतें पेश आ रही हैं जिसे साथ-साथ हल भी किया जा रहा है ताकि आगामी दिनों में शुरू होने वाले इस सिस्टम से मरीज को कोई दिक्कत न आए।


इनसेट
मरीजों को साथ लाना होगा आभा कार्ड
जिले के अस्पतालों में अगर मरीज अगर उपचार के लिए आ रहे हैं तो वे अब अपने साथ आभा कार्ड रखें। यह कार्ड बीते महीनों में आशा वर्कर की ओर से जिले में बना दिए गए हैं। इस कार्ड का अभी तक लोग प्रयोग नहीं कर रहे हैं। अब मरीजों को आभा कार्ड के जरिए उपचार की सुविधा अस्पतालों में मिलेगी।

इनसेट
मरीजों का ऑनलाइन रहेगा डाटा
आभा कार्ड के जरिए उपचार मिलने से मरीजों को लंबी पर्ची नहीं रखनी पड़ेगी। चिकित्सक से करवाए उपचार का ऑनलाइन डाटा आभा कार्ड में रहेगा। जैसे ही कोई मरीज अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए जाता है तो उसे पुरानी क्या बीमारी थी उसके बारे में आसानी से पता चल जाएगा। अभी तक मरीजों को अपनी पर्ची संभाल कर रखनी पड़ती थी। कई बार पर्ची घूम होने के बाद मरीज को काफी दिक्कतें पेश आती थीं। अब इससे मरीज को छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल में इन दिनों आभा कार्ड से पर्ची बनाने का कार्य किया जा रहा है। दोपहर बाद पर्ची आभा कार्ड से बनाई जा रही है। इसका ट्रायल हो रहा है। अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उसे साथ ही हल कर दिया जा रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों से आग्रह है कि वे आभा कार्ड साथ लाएं ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत आगामी दिनों में मरीजों को न झेलनी पड़े। -डॉ. संदीप जैन, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें