फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सब सेंटर स्वराज माजरा में 22 लाभार्थियों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। स्वराज माजरा में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। यह टीकाकरण सत्र प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को समय पर आवश्यक टीकाकरण सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। टीकाकरण सत्र के दौरान कुल 22 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 12 गर्भवती महिलाएं तथा 10 बच्चे शामिल रहे। गर्भवती महिलाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीडी टीके लगाए गए, जबकि बच्चों को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार उनकी आयु के अनुरूप आवश्यक टीके लगाए गए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर लीला ने सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें