फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में दोनों लिफ्ट बंद, गर्भवती महिलाएं सीढ़ियां उतरने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के बाद भी स्पेशल वार्ड तक जाने के लिए रैंप की नहीं सुविधा
विज्ञापन

शिशु और गायनी वार्ड में महिलाएं झेल रही परेशानी, नहीं मिल रही सुविधा
अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण बंद रखी प्रशासन ने लिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लिफ्ट की सुविधा होने के बावजूद भी गर्भवती महिलाएं आवाजाही के लिए सीढि़यों का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए बनी दोनों लिफ्ट बंद पड़ी हैं। इससे गर्भवती महिलाओं के अलावा दूसरे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को प्रसव के दौरान होती है उन्हें प्रसव के बाद स्पेशल वार्ड तक जाने के लिए सीढि़यों का उपयोग करना पड़ रहा है।
प्रसव के बाद महिलाओं को स्पेशल वार्ड तक जाने के लिए रैंप की सुविधा भी नहीं है। इससे महिलाओं को पैदल ही एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में जाना पड़ रहा है। मरीज कई बार मांग भी कर चुके हैं कि अस्पताल में रैंप या लिफ्ट दोनों में से एक की सुविधा तो उपलब्ध करवाई जाए। प्रसव के तुरंत बाद महिलाएं चलने में सक्षम नहीं होतीं। ऐसे में रैंप या लिफ्ट की सुविधा मिलने से बहुत फायदा होगा। गर्भवती महिलाओं के अलावा बुजुर्गों, और अन्य मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिमारी की हालत में उनके पास सीढि़यां उतरने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अस्पताल प्रशासन लिफ्टें बंद रखने के पीछे कर्मचारियों की कमी का तर्क दे रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण लिफ्टों का सही ढंग से रखरखाव नहीं हो पाता है साथ ही साफ-सफाई में भी परेशानी आती है इसलिए दोनों लिफ्टों को बंद रखा गया है।
कोट
लिफ्टों के रखरखाव के लिए कर्मी नहीं है। अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण दोनों लिफ्टों को बंद रखा गया है।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें