फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रस्ना लैब का पोर्टल फेल, मुफ्त टेस्ट के भी कटे हजारों रुपये के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रस्ना लैब के ऑनलाइन पोर्टल में खराबी आने से नहीं मिली मरीजों को निशुल्क ब्लड टेस्ट सुविधा
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में एक दिन ही छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ अधिक रही। ऐसे में डॉक्टरों की ओर से कई मरीजों को ब्लड टेस्ट लिखे गए। दोपहर 12:00 बजे सरकारी लैब में ब्लड टेस्ट बंद हुए, तो मरीज क्रस्ना लैब में टेस्ट करवाने के लिए गए। अचानक लैब के ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में लैब में निशुल्क होने वाले ब्लड टेस्ट के भी पैसे कटने शुरू हो गए। इस कारण किसी भी मरीज को निशुल्क ब्लड टेस्ट की सुविधा नहीं मिल पाई। लैब में टेस्ट करवाने के लिए आने वाले मरीजों को कर्मचारियों की ओर से इंतजार करने के लिए कहा गया। लैब कर्मचारियों ने बताया कि पोर्टल में खराबी के कारण हर छोटे-बड़े टेस्ट के बिल में पैसे कट रहे हैं। इस कारण निशुल्क होने वाले सभी टेस्ट के लिए मरीजों का हजारों रुपये का बिल बन रहा है। करीब एक से डेढ़ घंटे तक अस्पताल की क्रस्ना लैब में मरीजों को टेस्ट के लिए इंतजार ही करना पड़ा। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों के साथ गर्भवती महिलाएं भी इंतजार में क्रस्ना लैब के बाहर बैठी रहीं। लैब प्रभारी की ओर से तकनीकी खराबी की जानकारी संबंधित कर्मचारी को दी गई, जिसके बाद समस्या का समाधान कर दोबारा से टेस्ट को शुरू किया गया।
विज्ञापन


कोट

लैब के ऑनलाइन पोर्टल में खराबी आने के कारण कुछ देर के लिए टेस्ट को बंद कर दिया गया। खराबी को तकनीकी विभाग के कर्मचारी को बताकर ठीक करवाया गया। इसके बाद मरीजों के टेस्ट को दोबारा से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


-पमिता शर्मा, प्रभारी, क्रस्ना लैब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें