फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक विशेषज्ञ के सहारे ईएनटी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने से नहीं मिल पाता मरीजों को उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का ईएनटी विभाग केवल एक विशेषज्ञ के सहारे चल रहा है। ऐसे में अस्पताल में कान, नाक और गले की समस्या का उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल के ईएनटी ओपीडी में रोजाना 80 से 100 मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। ईएनटी विभाग के एकमात्र विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने या आपातकालीन ड्यूटी पर होने पर मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता है। अस्पताल में शिमला और जिला सिरमौर से भी मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। कई बार डॉक्टर न मिलने के कारण मरीजों को बिना उपचार करवाए ही लौटना पड़ता है या निजी क्लीनिक जाना पड़ता है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन केे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेषज्ञों की कमी को पूरा करने के लिए मांग की गई है। अभी ईएनटी ओपीडी में एक ही विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें