फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बुजुर्गों को घरद्वार पर उपचार देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले बुजुर्गों की तैयार हो रही सूची
विज्ञापन

तीन माह में एक बार घरद्वार जांच करेगा डॉक्टर, हर माह आएगी आशा वर्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब जिले के अस्पतालों में निरंतर उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम बुजुर्गों को उनके घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉक्टरों की टीम तैयार कर दी गई है। साथ ही वाहनों का प्रबंध भी किया गया है, जिसमें जरूरी दवाएं व अन्य सामग्री भी बुजुर्ग मरीजों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही बीपी, शुगर जैसे टेस्ट की सुविधा भी दी जाएगी। आशा वर्कर व अन्य स्टाफ हर माह मरीजों के घरों में जाकर जांच करेगा और रिपोर्ट विभाग को सौंपेगा। चिकित्सक अन्य टीम के साथ मरीज के घर पर तीन माह में एक बार जाएगा और मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ दवाओं में जरूरत के अनुसार बदलाव भी करेगा। विभाग की ओर से जल्द ही इस सुविधा को जिले में शुरू करने की तैयारी चल रही है।
अभी के समय बुजुर्ग मरीजों को भी बीपी, शुगर जैसी जरूरी दवाओं के लिए बार-बार अस्पतालों में चक्कर काटने पड़ते हैं। जहां उन्हें लंबी कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टरों से जांच करवाने के लिए ओपीडी के बाहर लगी भीड़ से परेशान होना पड़ता है। घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने के बाद बुजुर्ग मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोटस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुजुर्ग मरीजों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग ने टीम तैयार की है। जल्द ही बुजुर्ग मरीजों के लिए घरद्वार पर इस सुविधा को शुरू किया जाएगा।


-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें