फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी कैंपस में स्वास्थ्य विभाग बनाएगा नया पीएचसी, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कैंपस में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पहले चरण में 50 लाख रुपये का बजट किया जारी
अभी तक पंचायत भवन में चल रही नौणी विवि की डिस्पेंसरी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय के कैंपस में स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विवि के कैंपस में भूमि की जांच भी पूरी की जा चुकी है। अब विभाग ने कैंपस में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूमि विभाग के नाम होने के बाद जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से अस्पताल बनाने के पहले चरण में 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। अस्पताल बनने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। विभाग की ओर से नौणी के पंचायत भवन में अस्पताल चलाया जा रहा है। नया भवन बनने के बाद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सोलन जाने को मजबूर हैं। नौणी में अस्पताल के निर्माण की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं। उपयुक्त जगह न मिलने के कारण इसका काम अटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

विभाग की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जमीन का चयन किया जा रहा है। कैंपस में ही अस्पताल निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। अस्पताल के बनने से नौणी के स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। -डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें