फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो दिन बाद क्रस्ना लैब में टेस्ट शुरू, सुबह से ही लगीं मरीजों की कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे के बाद सभी मरीजों के क्रस्ना लैब में हुए ब्लड टेस्ट
विज्ञापन

लैब कर्मचारियों को मिला तीन माह का वेतन, नियमित मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पिछले दो दिनों से क्रस्ना लैब में बंद पड़ी ब्लड टेस्ट सुविधा बुधवार को दोबारा शुरू हो गई। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली। क्रस्ना लैब के खुलते ही बुधवार सुबह से ही मरीजों की टेस्ट करवाने के लिए कतारें लग गईं। हालांकि क्रस्ना लैब दोपहर 12 बजे शुरू होती है, लेकिन कई टेस्ट सरकारी लैब में नहीं होते तो मरीज सैंपल क्रस्ना लैब में पहले भी दे सकते हैं। अस्पताल की क्रस्ना लैब में निशुल्क होने वाले ब्लड टेस्ट के लिए मरीजों को निजी क्लीनिक में 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़े। दोबारा से क्रस्ना लैब में टेस्ट शुरू होने के बाद मरीजों के हजारों रुपये की बचत हो रही है। अब लैब कर्मचारियों को पिछले तीन माह का वेतन मिल गया है। ऐसे में कंपनी की ओर से हड़ताल को बंद कर दी गई है। उधर, सोलन अस्पताल की क्रस्ना लैब की प्रभारी पमिता शर्मा ने बताया कि कंपनी के निर्देश के अनुसार लैब में ब्लड टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। सुबह से ही मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


कोट
दो दिनों के बाद क्षेत्रीय अस्पताल की क्रस्ना लैब के ब्लड टेस्ट शुरू हो गए हैं। वहीं सरकारी लैब में भी नियमित रूप से मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें