फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड टेस्ट ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को निजी क्लीनिकों के काटने पड़े चक्कर
विज्ञापन

अस्पताल में 130 रुपये में होता है टेस्ट, निजी क्लीनिक में देने पड़ रहे 500 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दशहरे की छुट्टी के बाद बुधवार को मरीजों को अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा नहीं मिली। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण फिलहाल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट बंद हो गए हैं।
ऐसे में मरीजों को मजबूरन टेस्ट करवाने के लिए निजी क्लीनिक के चक्कर काटने पड़े। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 800 से 900 मरीजों की रहती है। इनमें से करीब 70 से 80 मरीजों को डॉक्टरों की ओर से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा जाता है। पुरानी मशीन होने के कारण 25 से 30 मरीजों के ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट हो पाते हैं। वहीं विशेषज्ञ की छुट्टी के कारण अस्पताल में एक भी मरीज के टेस्ट नहीं हो पाए। सोलन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए मरीजों को जहां 130 रुपये देने पड़ते हैं, वहीं निजी क्लीनिक में 500 से 600 रुपये देने पड़ते हैं। कई मरीज टेस्ट के लिए अगले दिन का इंतजार करने के लिए घर ही चले गए। सोमवार को भी एक दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में फीस काउंटर पर इंटरनेट सर्वर ठप होने के कारण मरीजों को ब्लड टेस्ट की सुविधा नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
किन्हीं कारणों से डॉक्टर को छुट्टी पर जाना पड़ा है। इनके आने के बाद टेस्ट को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की चल रही कमी को पूरा करने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने के बाद मरीजों को सुविधा मिलेगी।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें