फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा एविल इंजेक्शन का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एंटी-एलर्जिक एविल इंजेक्शन का स्टॉक पहुंच गया है। अस्पताल में एक माह पहले यह इंजेक्शन खत्म हो गया था। इसके बाद मरीजों को एलर्जी होने पर स्वयं ही निजी दवा की दुकानों पर जाकर इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा था। ऐसे में मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को यह इंजेक्शन निशुल्क लगाया जाता है। वहीं निजी दवा के दुकानों से मरीजों को 60 से 100 रुपये देकर इंजेक्शन खरीदना पड़ता था। मरीजों की इस परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने दोबारा इंजेक्शन की मांग भेजी। इसके बाद अब अस्पताल में स्टॉक पहुंच गया है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में अस्पताल आने वाले मरीजों को अब इंजेक्शन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि कई बार दवाओं के स्टॉक पहुंचने में देरी हो जाती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से दवाओं का पहले से ही एडवांस स्टॉक मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें