फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में स्क्रब टायफस के दो संदिग्ध मामले, एक की रिपोर्ट पाॅजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 101 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बुखार वाले रोगियों को दाखिल करने के निर्देश
विज्ञापन

तीनों मरीज सिरमौर जिले के, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल में स्क्रब टायफस के दो नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज पॉजीटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद मरीजों की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।
अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिनमें से कई मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में ही 7 मरीज पॉजीटिव आ चुके हैं और करीब 10 मरीज संदिग्ध पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने अब निर्देश दिए हैं कि 101 डिग्री सेल्सियस से अधिक बुखार वाले मरीजों को तुरंत दाखिल कर उनके जरूरी टेस्ट करवाए जाएं, ताकि समय पर सही इलाज मिल सके। अब तक अस्पताल में पहुंचे अधिकतर मरीज सिरमौर जिले के राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों से हैं। सभी का मेडिसिन वार्ड में उपचार चल रहा है और स्थिति में सुधार होने पर दवाएं देकर डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
अब तक 17 मामले पॉजिटिव
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब तक स्क्रब टायफस के कुल 17 पॉजीटिव मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मरीज सिरमौर जिले के हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुआ घास काटने का सीजन है।

स्क्रब टायफस ओरिएंटिया सुसुगामुशी नामक बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण है। यह घास और झाड़ियों में पाए जाने वाले संक्रमित कीट (पिस्सू) के काटने से फैलता है।
विज्ञापन

स्क्रब टाइफस के लक्षण
कई दिनों तक लगातार तेज बुखार रहना
कंपकंपी के साथ बुखार और जोड़ों में दर्द होना
शरीर में अकड़न और भारी कमजोरी महसूस होना
गर्दन, बगल और कूल्हों के पास गांठें बनना
शरीर पर काले रंग के चकत्ते उभरना
इनसेट
प्रशासन की ओर से संदिग्ध मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। डॉक्टरों को सभी मरीजों के नियमित टेस्ट करवाने और वार्ड में एडमिट कर उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं। इलाज के बाद सुधार होने पर मरीजों को दवाएं देकर घर भेजा जा रहा है।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें