फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रविवार व छुट़टी वाले दिन भी लगेंगे अब निक्षय कैंप,

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रबंध उप निदेशक ने खंड अधिकारियों को निर्देश किए जारी
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुई मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में अब रविवार और छुट्टी वाले दिन भी निक्षय कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी खंड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों को भी क्षय रोग के कारण होने वाली मृत्यु दरों को कम करने के लिए सह रोग (कोमॉर्बिडिटी) के उपचार को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध उप निदेशक डॉ. राजेश कुलेरी ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को टीबी रोगियों को टीपीटी (टीबी प्रवेंटिव थेरिपी) व पोषण किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश को जल्द टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए टीबी अभियान को गति देना जरूरी है। सीबीनॉट, ट्रूनाॅट, एचएचसी, टीपीटी इनिशिएशन, कफ सर्विलांस, आईसीटीसी, एआरटी सेंटर लिंकज, टीबी नोटिफिकेशन, निक्षय कैंप और निक्षय मित्र किट सहित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोषण कित का वितरण मरीज के पंजीकरण के समय ही प्रारंभ किया जाए, ताकि मरीजों को पूरे उपचार काल में इसका लाभ मिल सके। बैठक के दौरान सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं और अन्य सामुदायिक माध्यमों से जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सभी टीबी मरीजों को निक्षय मित्र किट उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें