फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नंगल में जांचा 68 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंगल की ओर से दुर्गा माता मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने 68 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. नीतू ठाकुर ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में लोगों को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए। काम का प्रेशर, अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान की आदतें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और थायरॉइड जैसी बीमारियां युवाओं को भी आसानी से अपनी चपेट में ले रही हैं। युवाओं को नशे के दलदल से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। योग गाइड अजैब सिंह नायर ने लोगों को योग के बारे में जागरूक किया। सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन, वज्रासन, अनुलोम-बिलोम, शीर्षासन का अभ्यास भी करवाया। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान पवन कुमार, निशा, पवना देवी, कैलाश देवी, तृप्ता, समिना, अजु, मोहित, पूनम, ममता, इंद्रपाल, सीमा, प्रियांशु ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें