फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एमसीएच अर्की में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। काउंसलर विजय कुमार शांडिल ने गर्भवती महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की। बताया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य का अभिन्न अंग है। जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल भी बेहद जरूरी है। आज की व्यस्त जीवनशैली, पारिवारिक परिस्थितियां, आर्थिक चिंताएं, काम का दबाव तथा भविष्य को लेकर अनिश्चितता कई बार तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। ऐसी परिस्थितियों में समस्याओं को छिपाने के बजाय परिवार के सदस्यों, मित्रों अथवा स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बात करना लाभदायक होता है। मानसिक बीमारी किसी कमजोरी का संकेत नहीं है और न ही इससे पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव किया जाना चाहिए। समय पर पहचान, उचित परामर्श, आवश्यक उपचार तथा परिवार के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी प्रबंधन संभव है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना ठाकुर ने गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को स्तनपान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें