फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में तीन करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने करीब 3.08 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किया। डॉ. राजीव सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि जल संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और वर्षा जल संग्रहण के लिए ग्राम स्तर पर एकजुट होकर कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायत बनासर में लगभग 2.06 करोड़ की लागत से उठाऊ पेयजल योजना बनासर संधोग के संवर्द्धन कार्य का शिलान्यास किया। डॉ. सैजल ने इससे पहले ग्राम पंचायत गढ़खल कसौली में उठाऊ पेयजल योजना मंगोटी के रिमोडलिंग कार्य की आधारशिला भी रखी। इस कार्य पर 99.75 लाख व्यय होंगे। उठाऊ पेयजल योजना बनासर संधोग के संवर्द्धन कार्य से क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों बनासर, मोहलो, चम्मो, भोजनगर और प्राथा के बुधो, पनेवा, मंझोल, महलों, टकरोटा, सेरी, शांवली, बनासर, सन्धोग, शौघी, शेवला, कजोडी, जठयाण, जोधपुर, नयाग्राम, सेवत, करोल, बलाऊ, चम्मो, कोफर, प्याणा, बाग का खेत, बनयाणी, बीका खील और खडीन गांव लाभान्वित होंगे। उठाऊ पेयजल योजना मंगोटी से क्षेत्र के सनवारा, मंडो मटकंडा, मंगोटी तथा नंदे का थड़ा गांव लाभान्वित होंगे। आयुर्वेद मंत्री ने संधोग में दो लाख की लागत से निर्मित वर्षा शालिका का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत बनासर के पूर्व प्रधान उपेंद्र, बीडीसी सदस्य शौंक राम तथा दिनेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल की प्रधान मधु शर्मा, ग्राम पंचायत चम्मो के उप प्रधान पवन, पंचायती राज संस्थाओं के अन्य पदाधिकारी, भाजपा मंडल कसौली के सचिव संजय शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा सोलन के सचिव चैन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा कसौली के सहसचिव अविंद्र, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत बनासर के पूर्व उप प्रधान हीरा सिंह, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश हीरा, अधिशासी अभियंता सुमित सूूद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता राहुल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें