फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में इंफ्लुएंजा ए को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 05 Sep 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर लक्षणों पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। इन्फ्लुएंजा ए को लेकर स्वास्थ्य खंड बद्दी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाइडलाइन के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फ्लू के लक्षणों, बचाव के उपायों और गंभीर स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने के प्रति जागरूक करना शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इंफ्लुएंजा एक श्वसन संक्रमण है। इसके प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, थकान तथा मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। कुछ मरीजों में मतली, उल्टी और दस्त की शिकायत भी हो सकती है। अधिकांश हल्के मामलों में आराम, पर्याप्त पानी व तरल पदार्थ तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार से मरीज स्वस्थ हो जाते हैं।

इनसेट
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
स्वास्थ्य विभाग ने चेताया है कि सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना, लगातार सीने में दर्द अथवा दबाव, भ्रम की स्थिति, अत्यधिक चक्कर आना, होंठ या चेहरे का नीला पड़ना जैसे लक्षण गंभीर चेतावनी संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा यदि ठीक होने के बाद दोबारा तेज बुखार और गंभीर खांसी शुरू हो जाए तो भी मरीज को बिना देरी अस्पताल ले जाना चाहिए।
विज्ञापन


इनसेट
बचाव के लिए बरतें सावधानी
बीएमओ डॉ. संजय स्वास्थ्य खंड बद्दी ने लोगों से बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोने, खांसते-छींकते समय नाक-मुंह ढकने और फ्लू जैसे लक्षण होने पर घर में आराम करने की अपील की है। ऐसे लोगों को दूसरों के निकट संपर्क से बचना चाहिए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाइयां, विशेषकर एंटी वाॅयरल दवाएं, न लें। लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन


इनसेट
बच्चों-बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान
उन्होंने छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अन्य जोखिम वाली स्वास्थ्य स्थितियों से जूझ रहे लोगों में फ्लू जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य संस्थानों में ऐसे मरीजों की जांच, निगरानी और बीमारी की गंभीरता के अनुसार उपचार की व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पड़ने पर मरीज को उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड बद्दी ने लोगों से अपील की है कि इंफ्लुएंजा को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी न बरतें। सावधानी, स्वच्छता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श से संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें