फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पॉलिटेक्निक कंडाघाट में 87 छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेज कंडाघाट में स्वास्थ्य जांच ​​शिविर में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज कंडाघाट में कर्मचारियों और छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें फार्मेसी की 87 छात्राओं और कंडाघाट के विभिन्न विभागों के 80 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

एसडीएम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य की विशेष उपस्थिति में शिविर हुआ। इसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सायरी अजय सिंह, कंडाघाट नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ ने उच्च रक्त चाप, शुगर, टीवी के लक्षणों सहित बीमारियों की जांच की। इसमें सभी को बीमारियों के लक्षण, कारणों की जानकारी दी गई और स्वस्थ रहने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विद्यार्थियों को मोबाइल एडिक्शन, नशे से दूर रहने बारे जानकारी दी गई। सीडीपीओ कंडाघाट आभा पवार ने लिंग अनुपात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिंग भेद करना और गर्भ में लिंग जांच करना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें