संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आंगनबाड़ी केंद्र राजपुरा में आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 64 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करवाने वाली माताएं, वरिष्ठ नागरिक एवं दैनिक श्रमिक ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन जांच की। डॉ. अंजलि गोयल ने बच्चों के पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता समेत बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर लोगों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया।