फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गैर संचारित रोग नियंत्रण के लिए जांचा 350 लोगों का रक्तचाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबुजा फाउंडेशन की टीम पहुंची घरद्वार, लोगों को किया जागरूकसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की टीम ने गैर संचारित रोगों की रोकथाम के लिए कार्य शुरू कर दिया है। फाउंडेशन की टीम घरद्वार जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। लोगों को जागरूक भी कर रही है। टीम ने अभी तक गैर संचारित रोग नियंत्रण को लेकर 350 लोगों के रक्तचाप की जांच की। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर विभिन्न गांवों में रक्त जांच शिविर लगाए गए। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी और स्वास्थ्य समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जागरुकता और जांच कार्यक्रम चलाया जा रहा है। करीब 45 गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गैर संचारित रोग की जांच की गई। करीब 350 से अधिक लोगों का रक्तचाप जांचा गया। इसमें भूपेंद्र गांधी, सुनीता देवी, नीलम ठाकुर सहित सखी बहनों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें