फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 42 ग्रामीणों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला ब्लॉक के गांव लोअर बटेड़ में मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। 42 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच, निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया। ग्लेनमार्क फाउंडेशन की मोबाइल क्लीनिक टीम में डॉ. अंजलि गोयल, हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान, स्वास्थ्य सहायक दिनेश कुमार और स्वयंसेवी अनमोलदीप सिंह ने रोगियों की जांच की। शिविर के दौरान ग्रामीणों को मूत्र मार्ग संक्रमण के बारे में जागरूक किया गया। रोगियों को अधिक मात्रा में पानी पीने, पेशाब को लंबे समय तक न रोकना, साफ-सफाई का ध्यान रखने और गीले या गंदे कपड़े न पहनने को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें