बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से किशनपुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान 57 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. अंजलि गोयल ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति धीमान तथा सहायक दिनेश कुमार ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।