बरोटीवाला (सोलन)। ग्लेनमार्क फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट की ओर से लोअर बटेड में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा। डॉ. अंजलि गोयल के नेतृत्व में स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने सेवाएं प्रदान कीं। कुल 62 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस दौरान अधिकांश मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एलर्जी और एनीमिया से प्रभावित पाए गए। मरीजों को संतुलित आहार लेने, नियमित दवा सेवन करने, प्रतिदिन व्यायाम करने व समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया गया।