फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 90 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट के सभागार में द हंस फाउंडेशन टीम अर्की के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में डॉ. विजय कुमार शांडिल ने एचआईवी और एड्स के बारे में जानकारी दी। सीनियर लैब तकनीशियन मनीष शर्मा ने हेपटाइटिस बी, हेपटाइटिस सी, सिफिली एचआईवी और टीबी रोग के सैंपल एकत्रित किए। स्वेच्छा से 90 लोगों ने अपनी स्क्रीनिंग करवाई। द हंस फाउंडेशन अर्की की टीम ने निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में डॉ. आशीष, राज्य कार्यक्रम अधिकारी राजन ठाकुर, लैब तकनीशियन रजनीश धीमान, फार्मासिस्ट प्रियंका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें