मटूली पंचायत में नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया
नालागढ़ (सोलन)। मटूली पंचायत में नव किरण मल्टी स्पेसिलिटी अस्पताल नालागढ़ की ओर से नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 70 लोगों की आंखों और 85 का स्वास्थ्य जांचा गया। 10 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। शिविर का शुभारंभ मटूली पंचायत के प्रधान कमल किशोर ने किया। इस दौरान 70 लोगों की आंखों की जांच की गई। 25 लोगों की शुगर और 60 की रक्तचाप की जांच की गई। लोगों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। अस्पताल के एमडी जगजीत सिंह ने बताया कि 10 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद और अन्य समस्याएं पाई गईं। जिन लोगों के हिमकेयर या आयुष्मान कार्ड हैं, उनके ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे और चश्मे भी मुफ्त दिए जाएंगे। जिन लोगों के पास कोई स्वास्थ्य कार्ड नहीं होंगे, जनकल्याण समिति के सहयोग से उनके ऑपरेशन रियायती दरों पर किए जाएंगे। इस अवसर पंचायत के उपप्रधान बलदेव राज, पंचायत सदस्य कमला देवी, कांता देवी, निर्मला देवी, नंद लाल, रामपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।