नालागढ़ (सोलन)। गांव राजपुरा में सेवामॉब एनजीओ की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 66 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 50 लोगों की मधुमेह, 55 लोगों के रक्तचाप और 32 लोगों के हिमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां दी गईं। पूर्व खंड चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज दीक्षित ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट प्रभारी वैभव भाटिया न बताया कि सेवामॉब संस्था पिछले काफी समय से गांवों में शिविर लगाती रहती है। शिविर में डॉ. दीक्षित के अलावा वैभव भाटिया, किरण और चालक मुकेश भी उपस्थित रहे।