धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 19 नवंबर को वर्धमान टेक्सटाइल मिल्स के सौजन्य से अमेरिका की कैंसर सोसायटी की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा। इसमें करीब 30 सदस्यों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। यह जानकारी चेवा पंचायत के प्रधान रमेश चौहान ने दी। शिविर में 10 से 12 चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। महिलाओं में स्तन कैंसर, गर्भाशय के कैंसर, आंख-कान और नाक से संबंधित बीमारियों के अलावा शुगर, बीपी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जाएगी। शिविर में कैंसर विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।