फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दुर्गा माता मंदिर में न्यूरोथैरेपी शिविर 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। श्री दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से हिमुडा कॉलोनी फेस-3 बद्दी में स्थित दुर्गा माता मंदिर में 28 अप्रैल को निशुल्क न्यूरोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं नगर परिषद बद्दी के पार्षद कुलदीप सिंह लवाणा ने बताया कि 28 अप्रैल को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक शिविर लगेगा। नगरवासियों से अनुरोध किया है कि रविवार को श्री दुर्गा माता मंदिर में पहुंचकर निशुल्क इलाज करवाएं। न्यूरोथैरेपी के अनुभवी डाॅक्टर पाचनतंत्र, धरण, माइग्रेन, सरवाईकल दर्द, सायटिका, मानसिक रोग, बवासीर, त्वचा रोग, लकवा, मंदबुद्धि, फ्रोजन शोल्डर, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सोराइसिस व कमर दर्द आदि बीमारियों से पीड़ित रोगियों का इलाज करेंगे। हरिओम योग सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन मुफ्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें