फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जगातखाना में 72 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। जगातखाना गांव में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान कुल 72 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में सामान्य बीमारियों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंजली गोयल, हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें